{"_id":"58ff97fd4f1c1b876dc0da0a","slug":"newly-married-woman-hanged","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवविवाहिता ने फांसी लगाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नवविवाहिता ने फांसी लगाई
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
Updated Wed, 26 Apr 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
file photo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी के एक सप्ताह बाद ही चौथी पर मायके आई नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उधर, बबेरू में मायके से पत्नी के न आने से क्षुब्ध युवक ने जहर खाकर जान दे दी वहीं अतर्रा में पत्नी से झगड़े के बाद एक युवक ने जहर खाकर जान दे दी।
विज्ञापन
तिंदवारी थाना क्षेत्र के गजनी गांव की मधु उर्फ सुधा (22) सोमवार रात घर के बरामदे में टीनशेड में लगे लोहे के एंगल पर रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। युवती के परिजन मकान की छत पर सोते रहे। सुबह नींद खुली तो उन्होंने उसे फांसी पर लटका पाया। मृतका के चाचा राजकुमार ने बताया कि 16 अप्रैल को उसकी शादी खप्टिहाकलां गांव निवासी शंकर प्रसाद के साथ की थी। रविवार को ससुराल से वह मायके आई थी।
विज्ञापन
जिला मुख्यालय स्थित राजकीय महिला डिग्री कालेज में एमए फाइनल की छात्रा थी। चाचा आत्महत्या की वजह नहीं बता सके। मृतका के पति के मुताबिक शादी के बाद ससुराल में उसे ऐसा कभी नहीं लगा कि उसे किसी बात का दुख हो। बताया कि वह जेएन कालेज, बांदा में एमए फाइनल का छात्र है। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
कुरसेजा चौकी प्रभारी गौरव तिवारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान परिजन आत्महत्या की कोई भी वजह नहीं बता सके। परिजनों ने आत्महत्या करने की सूचना उन्हें दी है। उधर, बबेरू कोतवाली क्षेत्र के कोर्रम गांव निवासी कामता (42) पुत्र श्रीपाल ने सोमवार को रात शराब के साथ जहर मिलाकर पी लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों को जहर खाने की जानकारी हुई तो उसे सामुुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिससे रास्ते में उसकी मौत हो गई।
भाई अयोध्या प्रसाद ने बताया कि मृतक शराब का लती था और पत्नी मिथलेश के साथ अक्सर मारपीट करता था। उत्पीड़न से परेशान होकर पत्नी उसे छोड़कर मायके मटेहना (मरका) चली गई। दो दिन पहले वह ससुराल गया तो पत्नी ने कुछ दिन रुकने की बात कहकर साथ चलने से इंकार कर दिया। घर लौटने के बाद शराब के साथ जहर मिलाकर जान दे दी। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
अतर्रा प्रतिनिधि के अनुसार, बिसंडा थाना क्षेत्र के बल्लान गांव निवासी श्याम सिंह (20) पुत्र पत्तू सिंह ने सोमवार सुबह पत्नी से विवाद के बाद शराब के साथ जहर पी लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों को जहर खाने की जानकारी हुई। घर वाले उसे आनन-फानन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अतर्रा लाए। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था और सूरत में रहकर मजदूरी करता था। उसके नाम चार बीघा खेती है।