{"_id":"57a384454f1c1bb5602b963b","slug":"newly-married-burned-himself-alive","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवविवाहिता ने खुद को जिंदा जलाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नवविवाहिता ने खुद को जिंदा जलाया
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
Updated Thu, 04 Aug 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
fire
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। सात माह पहले ब्याह कर आई युवती ने ससुराल में खुद को आग लगाकर आत्महत्या कर ली। मायके वालों ने ससुराल वालों पर मारने-पीटने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। एक अन्य घटना में युवती ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन
कमासिन थाना क्षेत्र के तिलौसा गांव में प्रियंका (20) पत्नी संतूलाल ने गुरुवार को सुबह अपने ऊपर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा ली। परिजन आग बुझाकर उसे जिला अस्पताल लाए। दोपहर को उसकी मौत हो गई। पति ने बताया कि सुबह धान की बेड़ उखाड़ने खेत चलने को कहा था। इसी बात पर वह नाराज हो गई।
विज्ञापन
ससुर जवाहरलाल का कहना है कि घटना के समय घर के सभी लोग खेत पर थे। सास लीला दरवाजे पर थी। आग लगने पर उसने शोर मचाया तो पड़ोसियों की मदद से आग बुझाई गई। उधर, मृतका के पिता हरिश्चंद्र (नरवां, नरैनी) ने बताया कि बेटी की शादी फरवरी में की थी। मई में दोबारा ससुराल वाले विदा करा ले गए। तब से मायके नहीं भेजा। घटना की रात मां ने फोन किया तो ससुराल वालों ने उससे बात नहीं कराई। आरोप लगाया कि ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करते थे।
विज्ञापन
एक अन्य घटना में चिल्ला गांव निवासी गायत्री (21) पुत्री शिवशंकर ने बुधवार की रात कमरे की सीलिंग हुक में साड़ी से फांसी लगा ली। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेजा। मृतका की मां श्यामवती गांव के स्कूल में मिड-डे मील बनाकर परिवार पालती है। पिता की कई साल पहले मौत हो चुकी है। मां ने बताया कि मानसिक रोग से ग्रस्त होने से उसका विवाह नहीं किया था। मानसिक बीमारी के चलते उसने फांसी लगाकर जान दे दी।