{"_id":"580a52004f1c1b726b705fd9","slug":"municipality-buy-the-records-sought","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पालिका में खरीद संबंधी अभिलेख तलब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नगर पालिका में खरीद संबंधी अभिलेख तलब
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
Updated Fri, 21 Oct 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
कोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। ईओ के साथ मारपीट के आरोप में जेल गए वार्ड सदस्यों की अर्जी पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने बांदा नगर पालिका में करोड़ों रुपये की हुई खरीद के अभिलेख तलब किए हैं। इनकी फोटोकापी केस की फाइल में लगाने का आदेश दिया है। 25 अक्तूबर को सुनवाई होगी।
विज्ञापन
वार्ड सदस्य श्याम मोहन धुरिया, भारत प्रसाद प्रजापति व दिलीप यादव के विरुद्ध बांदा ईओ वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने मारपीट आदि की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिस पर आरोपी सदस्यों को जेल जाना पड़ा।
विज्ञापन
आरोपी सदस्यों ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट को अर्जी देकर कहा कि उन्हें सिर्फ इस बात पर झूठा फंसाया गया कि उन्होंने पालिका में करोड़ों रुपये की खरीद में हुए भ्रष्टाचार की शिकायत की थी। टाटा डंपर, पिकअप टाटा, कैटल कैचर, नाला सफाई मशीन, वाशिंग मशीन, सीसीटीवी कैमरा, एलईडी आदि खरीद में जमकर घोटाला किया। जांच के बाद डीएम ने ईओ के विरुद्ध कार्रवाई के लिए शासन को संस्तुति भेजी है। लोकायुक्त ने भी जांच की है।
विज्ञापन
सदस्यों के अधिवक्ता सैय्यद अली मंजर ने घोटाले की जांच रिपोर्ट इत्यादि के बारे में न्यायालय को अवगत कराया। कहा कि इसी खुन्नस में वार्ड सदस्यों को फंसाया गया है। गुरुवार को इस मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने वार्ड सदस्य भारत प्रजापति की अर्जी स्वीकार कर नगर पालिका को आदेश दिया कि वांछित अभिलेख कोर्ट में पेश करें। अभिलेखों की फोटोकापी कराकर फाइल में लगवाएं। सुबूत के लिए 25 अक्तूबर निर्धारित की गई है।