फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Missing woman 's body found in well

कुएं में मिला लापता युवती का शव

Thu, 15 Oct 2015 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Thu, 15 Oct 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन

बांदा। ससुराल से लापता युवती का शव करीब 36 दिन बाद

विज्ञापन
गांव में ही एक कुएं से बरामद हुआ। शव क्षत-विक्षत अवस्था में था। पंचनामा के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका का पति राजस्थान में मजदूरी करता है। वह अपने पीछे दो मासूम बच्चे छोड़ गई है।

पैलानी थाना क्षेत्र के अमलोर गांव निवासी अरविंद विश्वकर्मा उर्फ पप्पू की पत्नी ममता विश्वकर्मा (28) नौ सितंबर को ससुराल से संदिग्ध हालत में लापता हो गई थी। उसकी सास रज्जी ने पैलानी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। ससुराल वालों ने काफी तलाश की पर कोई सुराग नहीं मिला।

पति भी मायूस होकर मजदूरी के लिए वापस जयपुर चला गया। गुरुवार को सुबह ग्रामीणों ने गांव के किनारे कुएं में दुर्गंध आने पर देखा तो शव नजर आया। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव बाहर निकलवाया और पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम कराया।

थानाध्यक्ष का कहना है कि महिला काफी दिनों से बीमार थी। शायद बीमारी के चलते उसने कुएं में कूदकर जान दे दी। मृतका का मायका बिसंडा थाना क्षेत्र के कैरी गांव में है। मृतका के पिता रामबहोरी ने आरोप लगाया कि ससुराल वालों ने हत्या कर शव कुएं फेंक दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed