फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Woman died by hanging

युवती ने फांसी लगाकर जान दी

Mon, 23 Jan 2017 12:20 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा Updated Mon, 23 Jan 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
Woman died by hanging
जांच करती पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो

विज्ञापन

युवती ने ससुराल में फांसी लगाकर जान दे दी। मायके वालों ने पुत्री की ससुराल में हंगामा कर मानसिक उत्पीड़न करने और मार डालने का आरोप लगाया।

बिसंडा थाना क्षेत्र के ओरन कस्बा निवासी क्षमा (22) पत्नी अवधेश ने रविवार को दोपहर अपने कमरे में सीलिंग हुक अंगौछे से फांसी लगा ली। देर तक कमरे का दरवाजा न खुलने पर ससुर रामायण चरन ने दुकान जाकर पुत्र अवधेश को जानकारी दी। पड़ोसियों की मदद से दरवाजे की कुंडी तोड़कर देखा तो शव फंदे पर टंगा था।

घटना की सूचना मिलने पर ओरन चौकी पुलिस ने पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम को भेजा है। ससुर ने बताया कि उसके चार पुत्रों में सभी अलग रहते हैं। वह पत्नी के साथ बाजार थोक स्थित मकान में रहता है। इसी मकान में सास व ससुर ऊपर की मंजिल में अलग रहते हैं।
विज्ञापन


मृतका के पिता भवानीदीन (नरैनी) ने बताया कि उसने अप्रैल 2015 में पुत्री की शादी की थी।  ससुरालीजन उसका मानसिक उत्पीड़न करते थे। डेढ़ माह पहले पुत्री को विदा करा ले गए थे। पुत्री की मौत पर मां, पिता और भाइयों ने हंगामा मचाते हुए ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतका अपने पीछे एक साल का पुत्र छोड़ गई है। उधर, चौकी प्रभारी लालजी का कहना है कि सूचना के आधार पर शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed