{"_id":"586fe4fb4f1c1b0a32158aa2","slug":"married-women-died-by-hanging","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता ने फांसी लगा जान दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता ने फांसी लगा जान दी
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
Updated Sat, 07 Jan 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
दहेज प्रताड़ना से तंग आकर विवाहिता ने की आत्महत्या
- फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवाहिता ने मायके में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मायके वालों ने ससुरालीजनों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
हरदौली रोड बबेरू निवासी नेहा गुप्ता (27) की शादी जालौन जिले के कालपी में हुई थी। एक पखवारे से वह मायके में थी। परिजनों के मुताबिक गुरुवार को शाम घर की तीसरी मंजिल के कमरे में पंखे से शाल बांध कर फांसी पर झूल गई। भाई अमित ने बताया कि भाभी मालती किसी काम से कमरे गई तो उसे फांसी पर लटके देखा तो चीख पड़ी।
विज्ञापन
फिर हम लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम कराया। भाई अमित ने बताया कि 13 मार्च 2012 को उन्होंने नेहा की शादी कालपी निवासी ईशान गुप्ता के साथ की थी। शादी के दो माह बीतने के बाद ही जेठ-जेठानी और सास दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे। अक्सर मारपीट भी करते थे।
विज्ञापन
21 दिसंबर को वह नेहा को मायके ले आए थे। अमित के मुताबिक उन्हें मृतका के पति और ससुर से कोई शिकवा नहीं है। गुरुवार को भी सास और जेठानी ने फोन पर 10 लाख रुपये लेकर आने को कहा था। यह भी धमकी दी थी कि अगर रुपये की व्यवस्था न हो पाए तो ससुराल मत आना। इसी तनाव में उसने फांसी लगा ली। मृतका अपने पीछे तीन साल का एक पुत्र छोड़ गई है। अमित ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद कोतवाली में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराएंगे।