फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Life imprisonment in the slap of murder of the couple

दंपति की गला रेतकर हत्या में उम्रकैद

Wed, 12 Dec 2018 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Updated Wed, 12 Dec 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
Life imprisonment in the slap of murder of the couple
court
वृद्ध दंपति की सोते समय धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर देने के जुर्म में अभियुक्त को उम्रकैद और 20 हजार रुपये का जुर्माने की सजा सुनाई गई है। जुर्माना अदा न करने पर एक वर्ष की अतिरिक्त जेल काटनी होगी। 
विज्ञापन


पैलानी थाना क्षेत्र के गांव सिंधनकलां गांव निवासी राजबहादुर सिंह पुत्र अमीर सिंह 17 अगस्त 2010 की रात घर में सो रहा था। पिता अमीर सिंह (60) पुत्र गजराज सिंह और मां श्याम कली देवी (56) पत्नी अमीर सिंह ऊपर वाले हिस्से में सो रहे थे। तभी आहट पाकर राजबहादुर ऊपरी हिस्से में गया तो देखा कि माता-पिता की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। राजबहादुर ने गांव के एक अभियुक्त पिंटू उर्फ जितेंद्र सिंह पुत्र रणधीर सिंह को पहचान लिया था।
विज्ञापन


चारों अभियुक्त कूदकर भाग गये। घटना के दूसरे दिन राजबहादुर ने पिंटू व 3 अन्य अज्ञात के खिलाफ दोहरी हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने विवेचना के दौरान एक और अभियुक्त धर्मपाल सिंह पुत्र हरप्रसाद सिंह निवासी सिंधनकलां का नाम दर्ज किया। दो अन्य अभियुक्तों का पुलिस पता नहीं लगा पाई। पिंटू व धर्मपाल सिंह के खिलाफ पुलिस ने अदालत में चार्जशीट दाखिल कर दी। धर्मपाल सिंह की मुकदमा दौरान जेल में ही 17 अक्टूबर 2018 को मौत हो चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अभियोजन व बचाव पक्ष के अधिवक्ताओं की सुनवाई के बाद बुधवार को प्रथम त्वरित न्यायालय के अपर जिला सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार पंचम ने अभियुक्त पिंटू उर्फ जितेंद्र सिंह को धारा 302 में आजीवन कारावास व 20 हजार रुपये का जुर्माने की सजा सुनाई। जुर्माना अदा न करने पर एक वर्ष की अतिरिक्त जेल काटनी होगी। धारा 382 में 5 वर्ष की कैद व 5 हजार रुपये जुर्माना, धारा 457 में 3 वर्ष की जेल व 3 हजार रुपये जुर्माना, धारा 411 में 2 वर्ष की कैद व 2 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। अभियोजन पक्ष की ओर से सहायक शासकीय अधिवक्ता वसीम उल्ला ने 6 गवाह पेश किए। अभियुक्त जेल में है। जमानत नहीं हुई थी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed