{"_id":"5751cbf24f1c1b7705108baf","slug":"lee-man-killed-by-truck","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने ली युवक की जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक ने ली युवक की जान
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Fri, 03 Jun 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। अन्य सड़क हादसों में पांच घायल। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोई बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था। खन्ना (महोबा) थाना क्षेत्र के पचपहरा गांव निवासी अमर उर्फ अमरा (30) पुत्र कमतू आरख, उसका बड़ा भाई रामसिंह (35) और पड़ोसी मनीष उर्फ निक्खी (24) इचौली कस्बे में स्थित आरा मशीन में काम करते हैं।
विज्ञापन
गुरुवार की रात काम के बाद तीनों बाइक से घर जा रहे थे। कुछ दूर चलते ही सामने से आ रहे गिट्टी भरे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। खबर मिलने पर पुलिस ने तीनों घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डाक्टरों ने अमर को मृत घोषित कर दिया। रामसिंह और मनीष का उपचार किया जा रहा है। पुलिस ने शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
एक अन्य घटना में बिसंडा थाना क्षेत्र के अजीतपारा गांव निवासी चुन्ना (45) पुत्र वीर राजपूत शुक्रवार को दोपहर राशनकार्ड बनवाने विकास भवन गया था। वापस पैदल लौटते समय जिला अस्पताल के सामने कार की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। राहगीरों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
उधर, कालिंजर थाना क्षेत्र रिठौली गांव निवासी सोनू (18) पुत्र विष्णु अपने चचेरे भाई बउवा (18) पुत्र ख्यालू के साथ सुबह नरैनी चौराहे से सब्जी लेकर बाइक पर घर जाते समय मवेशी से टकराकर घायल हो गई। शहर के बिजलीखेड़ा निवासी शांति (23) पत्नी रामहित निर्माणाधीन मकान मेें तराई करते समय दीवार से गिरकर घायल हो गई। एक अन्य घटना में बंगालीपुरा निवासी रामकली (62) पत्नी पंचमलाल गुरुवार की रात सोते समय छत से गिरकर घायल हो गई। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।