{"_id":"5b88350b42c792464b1c5ddb","slug":"lack-of-millions-in-house-efforts-in-bank","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में लाखों की चोरी, बैंक में भी प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में लाखों की चोरी, बैंक में भी प्रयास
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
Updated Thu, 30 Aug 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
चोरों द्वारा बिखेरा गया सामान दिखाती गृहस्वामिनी।
- फोटो : अमर उजाला
चोरों की गतिविधियां जारी हैं। ताजी दो घटनाओं में एक लाख रुपये नकद सहित लगभग दो लाख रुपये के जेवर पार कर दिए। डीआईजी और कमिश्नर आवास के नजदीक बैंक में भी ताले तोड़ दिए, पर चोरी में नाकाम रहे।
विज्ञापन
गुरुवार को दिन में करीब दो बजे तुलसी विहार कालोनी कालूकुआं में मूलचंद्र चौरसिया और उनकी पत्नी पूजा आदि घर में ताले डालकर बाजार गईं थीं। एक घंटे बाद वापस लौटीं तो घर के सभी ताले टूटे और सामान बिखरा मिला। अलमारी और बक्से से एक लाख 20 हजार रुपये नकद और दो लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर गायब थे। गृहस्वामी ने बताया कि तत्काल पुलिस को सूचना दी, लेकिन शाम तक मौके पर कोई नहीं आया। न ही रिपोर्ट दर्ज हुई।
विज्ञापन
उधर, दूसरी घटना में वीआईपी इलाके जेएन कालेज के पास स्थित इलाहाबाद बैंक में चोर बीती रात रोशनदान काटकर अंदर घुस गए। काउंटर को भी तोड़ दिया। लेकिन लॉकर नहीं खोल पाए। यह सारी करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। शाखा प्रबंधक जेके ढींगरा ने बताया कि चोर कुछ ले नहीं जा पाए। पुलिस को सूचना दी गई है।
विज्ञापन
