फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Killing farmer

किसान की हत्या

Sat, 21 May 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Sat, 21 May 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
Killing farmer
Murder

बांदा। पुरानी रंजिश में नकाबपोश लोगों ने किसान की गोली मारकर हत्या कर दी। पांच लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। घटना के पीछे दो परिवारों के बीच लगभग 35 साल से चली आ रही खूनी रंजिश बताई जा रही है। रंजिश में यह तीसरी हत्या है।

विज्ञापन


बिसंडा थाना क्षेत्र के हस्तम गांव में गुरुवार की रात लालमन उर्फ लाली यादव (45) पुत्र अल्हवा घर के नजदीक खेत में खपरैल का भट्ठा लगा रहा था। इसी बीच पांच नकाबपोश आए और ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। गोलियां चलने की आवाज सुन परिजन दौड़ कर मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


लहूलुहान लालमन को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिसंडा ले गए। वहां से जिला अस्पताल लाते समय रास्ते में  मौत हो गई। मृतक अविवाहित था और चार भाइयों में सबसे छोटा था। मृतक की भाभी बिट्टो ने पांच लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना के पीछे
विज्ञापन
विज्ञापन


दो परिवारों के बीच वर्चस्व को लेकर चल रही खूनी रंजिश बताई जा रही है। इसकी शुरुआत 35 साल पहले हुई थी। गांव के सरदार सिंह, नरेंद्र सिंह, भूरा सिंह व लल्ला ने लाली के पिता अल्हवा की हत्या कर दी थी। बाद में सरदार सिंह की हत्या हुई तो लालमन, कल्लू, कामता और सुकदेउवा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। मृतक लालमन समेत चारों भाई हाईकोर्ट से जमानत पर छूटे।


माना जा रहा है कि सरदार सिंह की हत्या का बदला देने के लिए ही लालमन की हत्या की गई है। जबकि लालमन का एक भाई सुकदेउवा 15 साल पहले लापता हो गया था। उसका अभी तक कोई सुराग नहीं लगा। थानाध्यक्ष हरीशरण यादव का कहना है दो परिवारों के बीच करीब 35 साल से रंजिश चल रही है। दूसरे पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है और उनकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed