फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Junking to make money doubles

धन दोगुना करने का झांसा दे ले उड़े जेवर

Sun, 20 May 2018 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Updated Sun, 20 May 2018 10:46 PM IST
विज्ञापन
Junking to make money doubles
ठगी का शिकार हुई शोभा। - फोटो : अमर उजाला

जेवर और नकदी दोगुनी करने का झांसा देकर महिला के साथ अज्ञात दो लोगों ने टप्पेबाजी कर दी। यूपी-100 पुलिस ने महिला को थाने पहुंचाया। घटना रविवार को दोपहर संकट मोचन मंदिर के निकट हुई। छाबी तालाब मोहल्ला निवासी शोभा पत्नी विनोद श्रीवास ने बताया कि सुबह महेश्वरी देवी के सामने उसे दो लोग मिले और उसे बीते वर्ष पुत्र की मौत हो जाने और परेशान रहने जैसी बातें बताकर बरगलाने लगे।

विज्ञापन


उसके बाद दोनों ने घर रखी नकदी व जेवर लेकर संकट मोचन मंदिर चलने और दोगुना कर देने का झांसा दिया। शोभा झांसे में आ गई और साढ़े आठ हजार रुपये व सोने-चांदी के करीब 20 हजार के जेवर लेकर उनके साथ संकट मोचन पहुंच गई। टप्पेबाजों ने महिला से संकट मोचन मंदिर की परिक्रमा करने को कहा। खुद बाहर बैठे रहे।
विज्ञापन


महिला जब लौटी तो दोनों युवक जेवर, मोबाइल व रुपये लेकर फरार हो गए थे। उधर, कोतवाली प्रभारी ने बताया कि महिला के पति व अन्य परिजनों को बुलाकर पूछताछ की जा रही है। तहरीर मिलते ही मामला दर्ज किया जाएगा। ब्यूरो 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed