{"_id":"4e09a29065cd15860b677e3c7d7dec20","slug":"intoxicated-youths-shouted-in-station-road-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में धुत्त युवकों का स्टेशन रोड पर हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशे में धुत्त युवकों का स्टेशन रोड पर हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Sat, 10 Jan 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सफारी सवार नशे में धुत्त युवकों ने लग्जरी कार को टक्कर मार कर क्षतिग्रस्त कर दिया। अराजकतत्वों ने स्टेशन रोड पर जमकर हंगामा किया। पुलिस ने कारों को कब्जे में लेकर सभी को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
शनिवार रात स्टेशन रोड पर सफारी सवार युवकों ने सड़क किनारे खड़ी लग्जरी कार को जोरदार टक्कर मार दी। कार क्षतिग्रस्त होने पर एक पक्ष के विरोध जताने पर सफारी सवार युवकों ने मारपीट शुरू कर दी। हंगामा देखकर पिकेट पर तैनात पुलिस कर्मी आ गए। सफारी सवार एक युवक ने खुद को पुलिस अधिकारी का बेटा होने का रौब गांठा।
विज्ञापन
इस बीच हंगामे की सूचना पर कोतवाली प्रभारी समेत अलीगंज, सिविल लाइन और बलखंडी नाका चौकी इंचार्ज घटनास्थल आ गए। कार समेत युवकों को पुलिस पकड़ कर कोतवाली ले आई। रविवार को पुलिस ने यहां जिला अस्पताल में सभी का मेडिकल परीक्षण कराया।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी रनवीर सिंह ने बताया कि हंगामा मचाने वाले सभी युवक शराब के नशे में धुत थे। पुलिस ने दोनों पक्षों के विरुद्ध दफा 34 के तहत मुकदमा दर्ज कर चालान किया गया है।