{"_id":"573618184f1c1bf50691992f","slug":"inspector-soldier-named-in-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानलेवा हमले में दरोगा-सिपाही नामजद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जानलेवा हमले में दरोगा-सिपाही नामजद
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Fri, 13 May 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : Desk
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। पानी पीने के लिए दुकान पर आए पूर्व प्रधान पर लाइसेंसी रायफल से फायर कर देने के मामले में थाने के दरोगा और सिपाही समेत तीन के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। दरोगा और सिपाही को छोड़कर तीसरे आरोपी को उसकी लाइसेंसी रायफल समेत गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
जसपुरा थाना क्षेत्र के सिकहुला निवासी शकील खां पुत्र याकूब ने पैलानी थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह अपने दोस्त लल्लू यादव के यहां वरीक्षा कार्यक्रम में पैलानी गया था। रात करीब 11 बजे लौटते समय पैलानी चौराहे पर चौरसिया की दुकान पर बाइक खड़ी कर पानी पीने के इरादे से दुकान की तरफ बढ़ा। वहां थाने के उप निरीक्षक अशोक तिवारी, सिपाही मनोज सिंह सेंगर और नरी गांव निवासी धर्मेंद्र त्रिवेदी व एक अन्य व्यक्ति मौजूद था। धर्मेंद्र अपनी रायफल लिए था।
विज्ञापन
पानी मांगने पर धर्मेंद्र ने कहा कि यहां पानी नहीं बारूद मिलती है। वह कुछ बोलता कि सिपाही और दरोगा ने कहा कि साले को पानी नहीं बारूद पिला दो। इस पर धर्मेंद्र ने रायफल से उसके ऊपर गोली चला दी। उसने जमीन पर लेटकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
शोर सुनकर निमंत्रण से लौट रहे सभाजीत यादव और राजू उर्फ महेंद्र सिंह गौतम (रामपुर) ने धर्मेंद्र की रायफल पकड़ ली। इस बीच तमाम लोग आ गए। आरोप लगाया कि दरोगा और सिपाही ने धर्मेंद्र से कहा कि सभी को गोली मार दो। थाना अपना है कुछ नहीं होगा, लेकिन वहां मौजूद लोगों ने धर्मेंद्र को रायफल समेत पकड़ लिया और थाने ले जाकर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने दरोगा, सिपाही और धर्मेंद्र के विरुद्ध धारा 307 व 504 की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उधर, शुक्रवार को पुलिस ने धर्मेंद्र को प्रथम एसीजेएम की अदालत में पेश किया। यहां से 14 दिन की रिमांड पर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।