{"_id":"5ab537884f1c1bec3f8b49ad","slug":"in-the-in-laws-the-young-woman-hanged","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुराल में युवती ने फांसी लगाकर जान दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ससुराल में युवती ने फांसी लगाकर जान दी
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
Updated Fri, 23 Mar 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
Syrian blogger hanging
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवती ने ससुराल में कमरा बंद कर फांसी लगाकर जान दे दी। एक अन्य घटना में विवाहिता ने खेत में फांसी लागकर आत्महत्या का प्रयास किया। गंभीर अवस्था में ससुराल वालों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के बड़ोखर खुर्द गांव की सीता देवी (25) पत्नी अजय सिंह ने शुक्रवार को सुबह कमरे में हुक में रस्सी बांधकर फांसी लगा ली। खेत से लौटे परिजनों ने शव टंगा देखा। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मटौंध थाना क्षेत्र दुरेड़ी गांव के मजरा बंशीपुरवा निवासी पिता टाई सिंह ने बताया कि दो साल पहले पुत्री की शादी की थी।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद तहरीर देंगे। उधर, जसपुरा थाना क्षेत्र के गड़रिया गांव की प्रीती (30) पत्नी बाबू निषाद ने गुरुवार की शाम खेत में बबूल के पेड़ पर अपनी साड़ी से फंदा बनाकर फांसी लगा ली। सास करुईया की निगाह पड़ी तो प्रीती को फंदे से उतारकर तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया। प्रीती ने बताया कि उसका पति अहमदाबाद में मजदूरी करता है। फोन से बात करते समय किसी बात पर विवाद हो गया था।
विज्ञापन