फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   In the in-laws murder of the young woman

ससुराल में युवती की आग से जलकर मौत

Thu, 24 May 2018 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Updated Thu, 24 May 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
In the in-laws murder of the young woman
जली महिला - फोटो : अमर उजाला

ससुराल में युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में आग से जलकर मौत हो गई। शादी 11 माह पूर्व हुई थी। कोई संतान नहीं है। एक अन्य घटना में आग से दो भाई झुलस गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


मटौंध थाना क्षेत्र के दुरेड़ी गांव में ज्ञानदेवी (20) पत्नी संतोष बुधवार की रात आग से झुलस गई। परिजनों ने आग बुझाकर उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। पति ने बताया कि गैस चूल्हा में खाना बनाते समय कपड़ों में आग लग गई। दूसरी तरफ मृतका के पिता करतल (बांदा) गांव निवासी सूरज ने बताया कि पिछले वर्ष 18 जून को शादी हुई थी। पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहा है। पिता ने घटना को संदिग्ध बताया। मटौंध थानाध्यक्ष एसके पांडेय ने बताया कि जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


एक अन्य घटना में बिसंडा थाना क्षेत्र के थनैल गांव निवासी देवकुमार के पुत्र संदीप (8) व कुलदीप (7) अपनी मां के साथ ननिहाल गिरवां थाना क्षेत्र के स्योढ़ा गांव आए थे। बुधवार की रात दोनों एक ही चारपाई पर सो रहे थे। मच्छरों के लिए सुलगाई आग की चिंगारी से मच्छरदानी में आग लग गई। दोनों बुरी तरह झुलस गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, फतेहपुर जनपद के ललौली गांव की रेशमा खातून (30) पत्नी मुमताज गुरुवार को सुबह खाना बनाते समय झुलस गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed