{"_id":"6ab4f48dc0bba0a1d7030ac2","slug":"the-wife-died-after-being-stabbed-during-a-quarrel-between-the-husband-and-wife-and-the-husband-was-injured-ludhiana-news-c-80-1-kpt1001-103635-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: पति-पत्नी के झगड़े में चाकू लगने से पत्नी की मौत, पति घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana News: पति-पत्नी के झगड़े में चाकू लगने से पत्नी की मौत, पति घायल
Thu, 24 Sep 2026 03:29 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
Updated Thu, 24 Sep 2026 03:29 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फगवाड़ा। फगवाड़ा के मोहल्ला टिब्बी में बुधवार रात पति-पत्नी के बीच हुए झगड़े में चाकू लगने से पत्नी की मौत हो गई। इस घटना में पति भी गंभीर रूप से घायल हो गया है। मृतका की पहचान जसविंदर कौर के रूप में हुई है। घायल पति गुरप्रीत सिंह को इलाज के लिए सिविल अस्पताल फगवाड़ा ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे जालंधर के बड़े अस्पताल में रेफर कर दिया। मौके पर मौजूद सुखदेव सिंह लल्ल ने जानकारी दी। लल्ल ने बताया कि दंपती करीब 15-20 दिन पहले ही मोहल्ला टिब्बी में किराये पर रहने आए थे। बुधवार रात किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई। यह कहासुनी बाद में हाथापाई में बदल गई। बताया जा रहा है कि इस दौरान दोनों ने एक-दूसरे पर चाकू से हमला किया, जिससे जसविंदर कौर की मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद वह मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के कारणों और पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि झगड़ा किस बात पर शुरू हुआ और चाकू का इस्तेमाल कैसे हुआ। इस संबंध में आगे की कार्रवाई जारी है।