फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   If the water in the bore does not come out, then the farmer has given it

बोर में पानी नहीं निकला तो किसान ने दी जान

Wed, 19 Apr 2017 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बांदा
अमर उजाला ब्यूरो/बांदा Updated Wed, 19 Apr 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन

मऊरानीपुर।बुंदेलखंड में दैवी आपदाओं के चलते आर्थिक रूप से टूट चुके किसानों की मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार की रात कुरैचा गांव में एक किसान ने अपने मकान के अंदर पंखे में रस्सी बांधकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के मुताबिक उसने कुछ दिन पहले खेत पर सिंचाई के लिए एक बोर कराया था, उसमें पानी नहीं निकला, इसके बाद से वह परेशान था। जानकारी के अनुसार कुरैचा निवासी रामलाल (52 वर्ष) पुत्र नाथूराम रात 10 बजे तक घर में पत्नी के साथ बातचीत करता रहा। खाना की पूछने पर उसने कहा कि वह लौटकर खाना खाएगा।

विज्ञापन


इसके बाद रात 11 बजे तक वापस नहीं लौटा तो पत्नी सोना ने उसकी तलाश की, जब वह घर के पक्के कमरे में पहुंची तो पति फांसी के फंदे पर लटक रहा था। सोना ने घटना की सूचना ग्रामीणों को दी। पूरे मामले से कोतवाली मऊरानीपुर को अवगत कराया। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा करवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीण सुशील लिटौरिया, खेमचंद सोनकिया, महेश कुशवाहा व प्रधान प्रतिनिधि गोकुल भास्कर ने बताया कि मृतक का पुत्र दिल्ली में मजदूरी करता है तथा घर में पति पत्नी अकेले रहते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed