फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Hemp 10 years imprisonment

गांजा में 10 साल की कैद

Mon, 17 Oct 2016 11:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा Updated Mon, 17 Oct 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
Hemp 10 years imprisonment
sdf

बांदा। आधा क्विंटल से अधिक गांजा बरामद होने पर अभियुक्त को अदालत ने 10 साल के कठोर कारावास और एक लाख रुपये जुर्माना से दंडित किया। जुर्माना अदा न करने पर दो साल की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।

विज्ञापन


अभियोजन पक्ष के मुताबिक तत्कालीन कमासिन थानाध्यक्ष रामेश्वर मौर्य ने 26 नवंबर 2009 को एसआई महताब व कांस्टेबलों के साथ छिलोलर गांव में शिवराज सिंह उर्फ लड़कू पुत्र रामभवन सिंह को 51 किलो हरा गांजा के साथ गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


विवेचना के बाद अदालत में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 के तहत आरोपी शिवराज के विरुद्ध आरोप पत्र दाखिल किया गया। मामला सेशन कोर्ट में सुपुर्द होने के बाद अपर सत्र न्यायधीश केके अस्थाना की अदालत में सुनवाई के दौरान सहायक शासकीय अधिवक्ता मूचलंद्र कुशवाहा ने पांच गवाह पेश किए। न्यायाधीश ने सोमवार को सुनाए फैसले में अभियुक्त शिवराज को 10 साल की कैद व एक लाख रुपये जुर्माना से दंडित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed