{"_id":"58a497d94f1c1bd457d83da0","slug":"gujarat-was-recovered-teenager-and-her-friend","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात में बरामद हुई किशोरी व उसकी सहेली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गुजरात में बरामद हुई किशोरी व उसकी सहेली
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
Updated Wed, 15 Feb 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरैनी। शौच के बहाने घर से गायब हुईं दो किशोरियां आखिर सप्ताह भर बाद गुजरात में मिलीं। लड़कियों को बेचने के आरोप में गिरफ्तार युवक और किशोरियों के पिता दोनों को वाहं से घर ले आए। नापसंद के लड़के संग शादी तय होने के बाद किशोरी अपनी सहेली व एक युवक के सहयोग से योजना बनाकर गुजरात भागी थीं।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 7 फरवरी की शाम एक किशोरी अपनी सहेली के साथ प्रेमिका को लेकर भाग गई थी। पिता की तहरीर पर पुलिस ने जमवारा गांव के युवक समेत दो को किशोरियों के भगाने के आरोप में गिरफ्तार किया था। किशोरी ने परिजनों को बताया कि उन्होंने गांव के युवक शाहबान को फोन से बुलाया था। उसे अपनी सहेली के घर जन्म दिन में साथ ले जाने को कहा। युवक शाहबान ने बताया कि वह दोनों किशोरियों को वह अजयगढ़ छोड़ आया था। जबकि किशोरियां पन्ना जाने की जिद कर रही थीं। रात हो जाने पर वह अजयगढ़ तक ही गया। एक बस में दोनों को खजुराहो के लिए बैठा दिया। दोनों किशोरियों ने खजुराहों में सड़क किनारे खड़ी एक लावारिस टैक्सी में रात बिताई। सुबह एक युवक संग गुजरात चली गईं। फिलहाल थाने में मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। पुलिस ने बयान लेकर सभी को छोड़ दिया। उधर, किशोरी के पिता ने बताया कि 23 फरवरी को बेटी की शादी तय थी। लेकिन अब यह रिश्ता टूट चुका है।
विज्ञापन