{"_id":"57a773a64f1c1b26112b92cc","slug":"godkr-uncle-nephew-killed-by-knife","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामा ने चाकू से गोदकर भांजे को मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मामा ने चाकू से गोदकर भांजे को मार डाला
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
Updated Sun, 07 Aug 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
रानीपुर गांव में घटनास्थल का निरीक्षण करते पुलिस अधीक्षक आरपी पांडेय।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालिंजर (बांदा)। एक व्यक्ति ने मकान हथियाने के लिए 18 वर्षीय बीमार भांजे को चाकू से गोदकर मौत के घाट उतार दिया। घटना के समय घर में कोई नहीं था। हत्या के बाद से आरोपी फरार है। मृतक के पिता ने उसके पुत्र और साले समेत तीन लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसपी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
घटना कालिंजर थाना क्षेत्र के रानीपुर गांव की है। मूलरूप से बक्शी का पुरवा (नीबी) गांव के निवासी मिहिलाल अपनी ससुराल रानीपुर में मकान बनाकर कई साल से परिवार के साथ रहते हैं। शनिवार शाम सात बजे उनका 18 वर्षीय बीमार पुत्र राजेंद्र घर में अकेला बिस्तर पर लेटा था। वे कानपुर में थे। मां हीरामनी खेत पर थीं। उसी दौरान राजेंद्र की गर्दन पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
कुछ देर बाद खेत से लौटी मां ने खून से लथपथ बेटे का शव देख शोर मचाया। खबर मिलते ही मिहिलाल भी रात में कानपुर से आ गए। रविवार को पिता ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि उसके साले गोंदीलाल की नजर उसके मकान पर है।
विज्ञापन
कई बार वह घर छोड़कर जाने को धमकी दे चुका है। वह उसके घर वालों से रंजिश मानता है। उन्होंने बताया कि राजेंद्र को भी गोंदीलाल ने कई बार घर छोड़कर भाग जाने की धमकी दी थी।
पिता के मुताबिक गोंदीलाल पुत्र लाला राजपूत और उसके पुत्र मोहन तथा जामू गांव निवासी गोंदीलाल का साला लाला पुत्र सालमी राजपूत ने उसके पुत्र राजेंद्र की हत्या की है। उन्होंने बताया कि एक माह पहले राजेंद्र का गोंदीलाल से झगड़ा हुआ था। रविवार सुबह पुलिस अधीक्षक आरपी पांडेय ने मौका मुआयना किया।
क्षेत्राधिकारी राकेश बहादुर भी साथ थे। थानाध्यक्ष शिवसागर ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पिता की ओर से तीनों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।