{"_id":"5ade208f4f1c1be2798b5cf3","slug":"girl-is-hanged","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती ने फांसी लगाकर दी जान ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती ने फांसी लगाकर दी जान
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
Updated Mon, 23 Apr 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
Syrian blogger hanging
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवती ने ससुराल में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना के समय अन्य परिजन रात में खलिहान में मड़ाई करने गए थे। थाना क्षेत्र के ग्राम पथरा अंश ढुढ़ौहा पुरवा में रविवार की रात रामस्वरूप यादव की पत्नी गुडिय़ा ने रस्सी से फंदा बनाकर फांसी लगा ली।
विज्ञापन
सुबह पति, ससुर-सास खलिहान से घर लौटे तो उसे फांसी के फंदे पर लटका देखा। थानाध्यक्ष दुर्ग विजय सिंह ने शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। गुड़िया की शादी चार साल पहले हुई थी। उसका मायका बड़ोखर में है। छोटी बहन गुड्डन भी देवर के साथ ब्याही है। पंचनामा के समय तहसीलदार नरैनी दिलीप कुमार भी मौजूद रहे। मायके पक्ष को जानकारी दी गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मायके पक्ष से कोई तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन