फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Frustrated young woman poisoned by harassment

उत्पीड़न से परेशान युवती ने जहर खाया

Sun, 19 Feb 2017 12:11 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा Updated Sun, 19 Feb 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
Frustrated young woman poisoned by harassment
पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो

ससुरालीजनों के उत्पीड़न से परेशान युवती ने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। उधर, अलग-अलग घटनाओं में तीन ने जहर खा लिया। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


मटौंध थाना क्षेत्र के भूरागढ़ गांव की चंदा देवी (34) पत्नी नन्ना ने शनिवार सुबह ससुराल में जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर ससुरालीजनों को जहर खाने की जानकारी हुई। उसे आनन-फानन जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। चंदा का आरोप है कि सास और जेठानी दहेज की मांग पूरी न होने पर उसका उत्पीड़न करती हैं।
विज्ञापन


उसे घर से नहीं निकलने देतीं। बात-बात पर उसे पीटा जाता है। इसी से क्षुब्ध होकर उसने जहर खा लिया। एक अन्य घटना में शहर के बन्योटा मोहल्ला निवासी सैफ (25) पुत्र हसन ने शुक्रवार की रात जहर खा लिया। परिजन घटना की वजह नहीं बता सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, तिंदवारी थाना क्षेत्र के भुजरख गांव निवासी केसरिया (28) पत्नी शिवनरेश ने शुक्रवार की रात ससुराल में जहर खाकर जान देने की कोशिश की। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तिंदवारी लाए। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के पीछे घरेलू विवाद बताया गया है।


एक अन्य घटना में बबेरू कोतवाली क्षेत्र के अरथरा गांव की पुष्पा (36) पत्नी रामसनेही ने ससुराल में शुक्रवार की रात जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। कुछ देर बाद उसे चिकित्सकों ने जिला अस्पताल भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed