फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Four died in ditch

बांदा में बस खाई में गिरी, चार की मौत

Sat, 28 Apr 2018 10:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Updated Sat, 28 Apr 2018 10:19 PM IST
विज्ञापन
Four died in ditch
दुर्घटना स्थल पर लगा तमाशबीनों का हुजूम। - फोटो : अमर उजाला

बबेरू (बांदा)। कोतवाली क्षेत्र के मुरवल गांव के पास शनिवार सुबह 11 बजे बाइक सवार युवक-युवती को टक्कर मारती एक निजी बस खाई में जाकर पलट गई। युवक-युवती उसी खाई में गिरे। दो यात्री भी बस से छिटक गए।

विज्ञापन


चारों की बस नीचे दबकर मौत हो गई। 28 लोग घायल हुए हैं। इनमें कुछ को बांदा के ट्रामा सेंटर और कई को बबेरू सीएचसी में भर्ती कराया गया है। मुख्यालय से वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल और अस्पताल पहुंचे। मरने वाली बाइक सवार युवती बीए की परीक्षा देकर ममेरे भाई के साथ घर लौट रही थी।
विज्ञापन


निजी बस सवारियां भरकर बांदा से बबेरू आ रही थी। अलिहा और मुरवल गांवों के पास अचानक बाइक सवार ममेरे भाई-बहन बस के सामने आ गए। बस चालक ने उनको बचाने की बहुत कोशिश की, लेकिन टक्कर लग ही गई। मरने वाली युवती गिरवां थाने के बछेही गांव निवासी मंजू (22) पुत्री बलबीर बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइक चला रहा उसका ममेरा भाई बांदा शहर के बंगालीपुरा निवासी अशोक सिंह (24) पुत्र लल्लू सिंह था। मंजू बीए की परीक्षा देकर ममेरे भाई के साथ लौट रही थी। मृतक बस यात्रियों में एक की शिनाख्त नहीं हो सकी है, जबकि दूसरे की शिनाख्त बिसंडा थाने के अलिहा गांव निवासी राममूरत (25) के रूप में की गई। हादसे के बाद बस चालक भाग निकला। आसपास के ग्रामीणों ने शीशे तोड़कर फंसे यात्रियों को बाहर निकाला।

सूचना पाकर बबेरू एसडीएम अवधेश श्रीवास्तव, तहसीलदार सुनील कुमार, क्षेत्राधिकारी ओमप्रकाश, कोतवाली प्रभारी आनंद सिंह फोर्स के साथ पहुंच गए। घायलों को एंबुलेंस से बांदा और बबेरू भेजा गया। बस के नीचे दबे यात्रियों को निकालने के लिए पहले जेसीबी की मदद ली गई, पर सफलता नहीं मिली। इसी बीच डीएम डीपी गिरि, सदर एसडीएम सुरेंद्र यादव, एएसपी भी मौके पर पहुंचे।


विधायक चंद्रपाल कुशवाहा और पूर्व विधायक विशंभर सिंह यादव भी आ गए। लगभग दो घंटे बाद मुख्यालय से पहुंची क्रेन से बस को हटाया गया। तब नीचे दबे चारों शवों को बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम को भेजा गया। इस बीच घटनास्थल पर भारी भीड़ लग गई। सड़क पर भीड़ से यातायात बाधित हो गया और वाहन जाम में फंसे रहे। ज्यादातर घायल रिश्तेदारियों में शादियों में जा रहे थे या वापस लौट रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed