{"_id":"5abd23f84f1c1bc1618b45c2","slug":"four-court-orders-including-manager-and-cashier","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रबंधक व कैशियर समेत चार पर मुकदमे के आदेश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रबंधक व कैशियर समेत चार पर मुकदमे के आदेश
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
Updated Thu, 29 Mar 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
COURT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्ज माफी में किसान को मिली रकम में धोखाधड़ी करके 50 हजार रुपये हड़प लेने के आरोप में अदालत ने इलाहाबाद बैंक के मैनेजर और कैशियर समेत दो बिचौलियों के विरुद्ध धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
जसपुरा थाना क्षेत्र के अमारा गांव निवासी लघु सीमांत किसान शिवलाल पुत्र टिर्रा लाल ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में धारा 156 (3) के तहत दी अर्जी में कहा था कि उसने 1.20 लाख रुपये कर्ज लिया था। सरकार की कर्ज माफी में एक लाख रुपये माफ हो गए।
विज्ञापन
आरोप लगाया कि जसपुरा ब्रांच बैंक प्रबंधक और कैशियर तथा दो बिचौलियों ने उसका एक लाख रुपये का दूसरा किसान क्रेडिट कार्ड बनवाकर कैश काउंटर से वाउचर के जरिए 50 हजार रुपये निकाल लिए और उसे नहीं दिए। पुराने क्रेडिट कार्ड में ब्याज सहित शेष राशि डाल दी।
विज्ञापन
आरोप लगाया कि यह 50 हजार रुपये मैनेजर, कैशियर और दोनों बिचौलियों ने आपस में बांट लिए। शिकायत के बाद भी उच्चाधिकारियों ने कोई तवज्जो नहीं दी। रुपये मांगने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हैं। बुधवार 28 मार्च को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने इस अर्जी पर जारी किए आदेश में कहा कि प्रथम दृष्टया यह संज्ञेय अपराध किया जाना प्रतीत होता है।
सीजेएम ज्ञान प्रकाश शुक्ला ने थानाध्यक्ष जसपुरा को आदेश दिया कि अर्जी में दर्ज तथ्यों के आधार पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना करें। आरोपियों में बैंक प्रबंधक अमित यादव, कैशियर बंटी और बिचौलिए रामू सिंह पुत्र फूल सिंह (गौरीकलां) और दंगल सिंह पुत्र मथुरा सिंह (अमारा) शामिल हैं।