फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Five lakhs of rupees not fetched

पांच लाख न मिले तो नहीं लाया बारात

Mon, 19 Feb 2018 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो , बांदा
अमर उजाला ब्यूरो , बांदा Updated Mon, 19 Feb 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
Five lakhs of rupees not fetched
demo pic - फोटो : अमर उजाला

बारात आने के चंद घंटे पहले वर पक्ष ने दहेज की मुंह मांगी रकम न मिलने पर शादी करने से इनकार कर दिया। इसके बाद घर में दुल्हन के लिबाज में बैठी कन्या सदमे में है। उसके पिता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करने की तहरीर दी है। पुलिस जांच की बात कह रही है।

विज्ञापन


घटना कमासिन थाना क्षेत्र के एक गांव की है। यहां के एक व्यक्ति ने कमासिन थाने मेें दी तहरीर में बताया कि उनकी बेटी की शादी सतना (एमपी) के जैतवारा कस्बे में रामलाल कुशवाहा के बेटे के साथ तय हुई थी। रामलाल ने 10 लाख रुपये मांगे थे। उन्होंने पांच लाख रुपये बयाना के रूप में उसे दे दिए थे। पुलिस को बताया कि 19 फरवरी को बारात आनी थी, पर शादी की पूर्व संध्या पर 18 फरवरी को लड़के के पिता ने फोन पर कहा कि पांच लाख रुपये उसे बारात के दिन और दें। लड़की के पिता ने असमर्थता जताई तो लड़के के पिता ने बारात लाने से इनकार कर दिया। इस बीच लड़की के यहां शादी की सारी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं।
विज्ञापन


पीड़ित के मुताबिक, वह इंतजामों और दहेज आदि में पांच लाख रुपये खर्च कर चुका है। पुलिस को दी तहरीर में बताया कि ऐन मौके पर बारात से इनकार करने से उसकी बेटी मानसिक संतुलन खो चुकी है। कुछ अनहोनी कर सकती है। उधर, इस बारे में तिंदवारी थाने के प्रभारी इंचार्ज वीरेंद्र कुमार पांडेय ने फोन पर बताया कि घटना की जानकारी मिली है। कन्या पक्ष को थाने बुलवाया है। तहरीर मिलने पर जांच की जाएगी। उधर, लड़की के घर वालों का कहना है कि तहरीर दी जा चुकी है। पुलिस रिपोर्ट लिखने में आनाकानी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed