फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   FCI workers suicide by consuming poison

एफसीआई कर्मी ने जहर खाकर जान दी

Fri, 07 Oct 2016 11:38 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा Updated Fri, 07 Oct 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
FCI workers suicide by consuming poison
फाइनेंसर सुसाइड - फोटो : bureau

बांदा। पत्नी से अनबन के चलते एफसीआई कर्मचारी ने जहर खा लिया। हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल से कानपुर ले जाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। एक अन्य घटना में युवती ने ससुराल में जहर खाकर जान देने की कोशिश की।

विज्ञापन


आगरा निवासी चंद्रकांत (35) पुुत्र धर्मपाल एफसीआई में इलेक्ट्रीशियन था और बिजली खेड़ा मोहल्ले में किराए पर कमरा लेकर अकेला रहता था। गुरुवार की रात उसने अपने कमरे में जहर खा लिया। जानकारी होने पर मकान मालिक व पड़ोसियों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से गंभीर हालत में कानपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


कानपुर ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। शुक्रवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पिता ने बताया कि उसकी बहू अर्चना सागर, मध्य प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग में नौकरी करती है। दोनों के एक पुत्री है। किसी बात पर पति से अनबन के चलते अर्चना  काफी दिनों से ससुराल नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार दिन पहले वह पत्नी से मिलने सागर गया था। पत्नी के व्यवहार से क्षुब्ध होकर गुरुवार को वापस लौटकर उसने जहर खा लिया। पोस्टमार्टम के बाद परिजन उसका शव आगरा ले गए। एक अन्य घटना में नरैनी कोतवाली क्षेत्र के रानीपुर गांव निवासी मीरा (30) पत्नी राजू ने घरेलू कलह के चलते गुरुवार की रात जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन सीएचसी नरैनी ले गए। वहां से चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed