{"_id":"5734c4cd4f1c1b9010919a4f","slug":"father-cut-ax","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता को कुल्हाड़ी से काट डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिता को कुल्हाड़ी से काट डाला
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Thu, 12 May 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
murder
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। मामूली विवाद में पुत्र ने पिता को कुल्हाड़ी मारकर मौत के घाट उतार दिया। बचाने आई मां को भी लहूलुहान कर दिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी पुत्र कुल्हाड़ी समेत फरार हो गया।
विज्ञापन
घटना बिसंडा थाना क्षेत्र के चौसड़ गांव की है। रामआसरे उर्फ जुग्गी (72) पुत्र रामकिशुन के नाम छह बीघा जमीन है। उसने एक-एक बीघा तीनों पुत्रों को दे दी थी। अपने हिस्से की तीन बीघा जमीन बंटाई में देकर सब्जीबारी लगवाए था। बड़ा पुत्र नत्थू कई दिन से अपने मवेशियाें से सब्जी की फसल को नुकसान पहुंचवा रहा था।
विज्ञापन
इसी को लेकर बुधवार की रात पिता रामआसरे और पुत्र नत्थू के बीच विवाद हो गया। आपा खो बैठे पुत्र ने पिता पर कुल्हाड़ी से सिर, गले और सीने में ताबड़तोड़ वार करके मौत के घाट उतार दिया। पति को बचाने आई मां सुमित्रा (65) को भी पुत्र नत्थू ने कुल्हाड़ी मारकर लहूलुहान कर दिया। एक अन्य पुत्र कल्लू की पत्नी संवरिया ने घर में घुसकर दरवाजे बंद करके अपनी जान बचाई। नत्थू कुल्हाड़ी समेत फरार हो गया।
विज्ञापन
पुलिस ने सुमित्रा को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बहू संवरिया ने बताया कि नत्थू दिल्ली और पंजाब में मजदूरी करता है। एक सप्ताह पहले ही वह गांव आया था। उसके हिस्से की एक बीघा जमीन परती पड़ी है। उधर, थानाध्यक्ष हरिशरण यादव ने बताया कि मृतक की बहू संवरिया की तहरीर पर नत्थू के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है। गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।