फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Farmers claimed the lives of bees

मधुमक्खियों ने ली किसान की जान

Sat, 19 Sep 2015 11:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Sat, 19 Sep 2015 11:16 PM IST
विज्ञापन

पैलानी थाना क्षेत्र के गौरी खुर्द गांव में

विज्ञापन
मधुमक्खियों के हमले से खेत में काम कर रहे किसान की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। 

 महावीर (65) पुत्र मन्नीलाल शुक्रवार की शाम खेत में चारा काट रहा था। पास में पीपल के पेड़ में भारी-भरकम मधुमक्खी का छत्ता लगा था। किसी ने छत्ते में पत्थर मार दिया। इस पर मक्खियां भड़क उठीं और  महावीर पर धावा बोल दिया। महावीर सिर्फ नेकर पहने थे।

मधुमक्खियों ने पूरे शरीर में डंक चुभो दिए, जिससे वे बेहोश हो गए। आसपास के खेतों में काम कर रहे किसानों ने धुआं कर मधुमक्खियों के झुंड से बाहर निकाला और परिजनों को सूचना दी। हालत गंभीर होने पर घरवाले जिला अस्पताल लाए। यहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

पोस्टमार्टम हाउस में मृतक के पुत्र संतराम ने बताया कि उसके पिता की 40 बीघा खेती है। खेत के आसपास कई स्थानों में मधुमक्खी के छत्तेेे लगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed