{"_id":"5a735d074f1c1bca798b747b","slug":"farmer-shot-dead-on-farm-in-banda","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदा में खेत पर किसान की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बांदा में खेत पर किसान की गोली मारकर हत्या
अमर उजाला ब्यूरो , बांदा
Updated Fri, 02 Feb 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
निरीक्षण करतीं पुलिस अधीक्षक शालिनी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओरन/बिसंडा (बांदा)। अन्ना पशुओं से फसल बचाने के लिए खेत में बनी झोपड़ी में सो रहे किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष का भाई भी था। हत्या किसने और क्यों की, यह साफ नहीं हो सका है। अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
बिसंडा थाना क्षेत्र के सिंहपुर गांव में बुधवार रात भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष अवधेश तिवारी के छोटे भाई राकेश तिवारी (38) पुत्र गिरिजा शंकर खेत के नजदीक बनी झोपड़ी में सो रहे थे। बदमाशों ने रात में किसी समय उनके जबड़े में गोली मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। सुबह खेत पर पहुंचे बड़े भाई रमेश ने खून से लथपथ शव पलंग पर पड़ा देखा तो परिजनों और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
बिसंडा एसओ श्रीप्रकाश यादव, सिंहपुर पुलिस चौकी इंचार्ज शैलेंद्र पांडेय और ओरन चौकी प्रभारी सियाराम अहिरवार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पंचनामे के लिए शव कब्जे में लेने की कोशिश की तो परिजनों ने विरोध किया। इस दौरान मौके पर आईं एसपी शालिनी ने परिजनों को यह भरोसा देकर शांत किया कि हत्यारों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक के बड़े भाई और भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष अवधेश तिवारी के मुताबिक परिवार की किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। राकेश अविवाहित थे। अवधेश की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।