फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Farmer killed in land disputes ax murder

जमीन विवाद में कुल्हाड़ी मार किसान की हत्या

Fri, 17 Jun 2016 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Fri, 17 Jun 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
 Farmer killed in land disputes ax murder
रोते-बिलखते मृतक के परिजन। - फोटो : अमर उजाला

बांदा। जमीन विवाद को लेकर किसान की कुल्हाड़ी, बरछी मार कर हत्या कर दी गई। मृतक के भाई ने गांव के ही चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में  लिया है। मटौंध थाना क्षेत्र के काशीपुर गांव निवासी विष्णु (45) पुत्र रामधनी निषाद केन नदी किनारे स्थित जमीन में सब्जी की खेती किए थे। बृहस्पतिवार रात वह सब्जी की रखवाली करने जा रहा था कि रास्ते में पहले से घात लगाकर बैठे लोगों ने उसे घेर लिया। कुल्हाड़ी, बरछी और बांका से ताबड़तोड़ हमले कर मरणासन्न कर दिया।

विज्ञापन


विष्णु की चीख पुकार सुनकर आसपास के कुछ लोगों ने उसके घर खबर दी। परिजन मौके पर पहुंचे और विष्णु को जिला अस्पताल पहुंचाया।  जहां  चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई राजा ने गांव के शिवप्रसाद, राजाराम, हरिकिशन और पतिलाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोप लगाया कि विष्णु के नाम 12 बीघा जमीन है।
विज्ञापन


चकबंदी में पांच बीघा जमीन आरोपियों के चक में चली गई थी। इसका मुकदमा भी चल रहा है। इसी विवाद में विष्णु की हत्या की गई है। विवादित जमीन की पैमाइश के लिए क्षेत्रीय लेखपाल से कई बार कहा गया, लेकिन वह टालमटोल करता रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने छापेमारी कर दो को हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed