किसान को अगवा कर हत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरैनी (बांदा)। खेत की रखवाली को गए युवा किसान का बदमाशों ने अपहरण कर लिया। जंगल में ले जाकर हत्या कर दी। शव गड्ढे में डालकर मिट्टी से दबा दिया। पुलिस घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है। देर रात तक पुलिस यह नहीं बता पाई कि हत्या कैसे की गई? घटना कालिंजर थाना क्षेत्र के नौगवां गांव की है। यहां 35 वर्षीय किसान लाला यादव पुत्र राजा ने अपने छह बीघा जमीन में गेहूं बो रखा था। इन दिनों रात में धावा बोल रहे जानवरों से फसल बचाने के लिए वह रोजाना रात को खेत मे ही सोता था। शनिवार को भी वह रोजमर्रा की तरह शाम खेत चला गया। रविवार को सुबह 10 बजे तक नहीं लौटा। इस पर घर वालों ने उसकी तलाश शुरू की।
मृतक की मां बेसनिया ने कालिंजर थाने में पुत्र के अपहरण की सूचना दी। दोपहर बाद पुलिस गांव तक गई। पूछताछ की रस्मअदायगी के बाद लौट आई। उधर, गांव के लोग लाला की तलाश में जंगलों में घूमते रहे। शाम करीब पांच बजे लाला का शव खेत से करीब दो किलोमीटर दूर बसहा गांव के जंगल में एक गड्ढे में मिट्टी के नीचे दबा मिला। शव मिलने के लगभग डेढ़ घंटा बाद मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी डॉ. राकेश मिश्रा और थानाध्यक्ष शिव सागर पांडेय ने बताया कि शव बाहर निकालने के बाद ही स्पष्ट होगा कि हत्या कैसे की गई है? मृतक की मां का कहना है कि उसकी किसी से रंजिश नहीं है। मृतक के दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं।