फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Excise and police caught jointly truck full of boxes of wine

आबकारी और पुलिस ने संयुक्त रूप से शराब की पेटियों से भरा ट्रक पकड़ा

Tue, 06 Jan 2015 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Tue, 06 Jan 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
Excise and police caught jointly truck full of boxes of wine

आबकारी और पुलिस ने संयुक्त रूप से शराब की पेटियों से भरा ट्रक पकड़ा। दबोचे गए लोगों की निशानदेही पर दो और स्थानों से अवैध शराब बरामद की। कुल 90 पेटी देशी शराब बरामद हुई। कीमत डेढ़ लाख रुपये बताई जा रही है।

विज्ञापन


मंगलवार को सुबह बांदा-चिल्ला मार्ग पर पपरेंदा तिराहे में संयुक्त टीम ने फतेहपुर की ओर से आए ट्रक को रोककर छानबीन की। उसमें चार-पांच पेटी शराब की बरामद हुईं। चालक और ट्रक सवार मजदूर शराब के बारे में संतोषजनक जानकारी नहीं दे पाए।
विज्ञापन


आबकारी अधिकारी डॉ.सुरेशचंद्र और पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रभात कुमार सहित कई थानों के फोर्स ने ट्रक कब्जे में लेेकर शराब जब्त कर ली। ट्रक चालक दुर्गादत्त शुक्ला (रेवई, मटौंध) ने बताया कि वह कई माह से फतेहपुर से शराब की पेटियां लेकर आता था और बताए गए स्थान पर पहुंचाता था। भाड़े के रूप में उसे दो हजार रुपये मिलते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वरिष्ठ आबकारी निरीक्षक आरएस चौधरी पकड़ी गई शराब मध्य प्रदेश में तैयार करके फतेहपुर भेजी जाती थी। फतेहपुर में शराब की शीशियों में होलो और मोनोग्राम लगाने के बाद इसे सप्लाई किया जाता था। पुलिस और आबकारी टीम ने चालक  की निशानदेही पर पपरेंदा गांव में एक टेलीफोन टावर और निवाइच गांव से 90 पेटी शराब और बरामद की।


टीम ने आबकारी निरीक्षक अजय कुमार, मनोज कुमार शर्मा, चिल्ला थानाध्यक्ष आरबी सिंह, पैलानी थानाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह आदि शामिल रहे। उधर सोमवार की रात शहर के रेलवे स्टेशन, होटल, बस स्टैंड, ढाबों आदि में अपर एसपी रामस्वरूप के निर्देशन में चेकिंग अभियान चलाया गया। संदिग्ध राहगीरों आदि से पूछताछ की गई। हालांकि कुछ हाथ नहीं लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed