{"_id":"5755c2c04f1c1b191d9c575f","slug":"every-day-four-posts-have-been-made-1-20-lakh-stolen-royalties","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार चौकियां हर दिन करा रहीं 1.20 लाख रायल्टी चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चार चौकियां हर दिन करा रहीं 1.20 लाख रायल्टी चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Tue, 07 Jun 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
बालू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। मंडल मुख्यालय की कई सड़कें और गलियां रात गहराते ही अवैध बालू के ट्रैक्टरों की धमाचौकड़ी से गूंज उठती हैं। शहर की चार पुलिस चौकियां रोजाना लगभग 1.20 लाख रुपये रायल्टी की चोरी करवाकर एकमुश्त बंधी रकम खुद खा रही हैं।
विज्ञापन
शहर की सीमा से जुड़े राजघाट में केन नदी की खदान से रोजाना पूरी रात बालू का अवैध खनन हो रहा है। रात गहराते ही अलीगंज पुलिस चौकी चौराहे से जिला परिषद चौराहा होते हुए मर्दननाका, खिन्नीनाका, खुटला तक की सड़क पर ट्रैक्टरों की लाइन लग जाती है। ट्रैक्टर चालकों में एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ रहती है।
विज्ञापन
पिछले दिनों बच्चों की जान जा चुकी है। ट्रालियाें के तेज शोर से इन इलाकों में सड़क किनारे रहने वाले हजारों लोगों की नींद हराम है। लगभग 50 ट्रैक्टर पूरी रात बालू ढोते हैं। एक ट्रैक्टर ट्राली में करीब 100 फिट (चार घन मीटर) बालू आती है। एक ट्रैक्टर कम से कम चार फेरे लगाता है। इस प्रकार एक ट्रैक्टर से 400 वर्ग फिट (16 घन मीटर) बालू ढोई जा रही है। यानी 50 ट्रैक्टरों से हर रात लगभग 20 हजार वर्ग फिट (800 घन मीटर) बालू ढोई जा रही है।
विज्ञापन
बालू की रायल्टी का रेट 150 रुपये प्रति घन मीटर है। इस दर से 50 ट्रैक्टर चार फेरे रोज रात रोजाना लगाकर कम से कम 1.20 लाख रुपये रायल्टी की चोरी कर रहे हैं। राजस्व की चोरी शहर की चार पुलिस चौकियों की आंखों के सामने हो रहा है। अवैध बालू के ट्रैक्टर पूरी रात कालवनगंज, मर्दननाका, खाईंपार और अलीगंज पुलिस चौकियों के सामने से गुजर रहे हैं। इन चौकियों मेें प्रति ट्राली की दर से एकमुश्त रकम बंधी है। बालू चोर इसे अदा कर रहे हैं। उधर, ट्रैक्टरों की रात भर धमाचौकड़ी से इन मोहल्लों के हजारों लोगों की नींद हराम है।
मेरी भनक पाकर छिप गए ट्रैक्टर
मुझे भी अवैध खनन के बारे में पता चला है। मैं अलीगंज पुलिस चौकी में बैठकर कई घंटे ट्रैक्टरों के इंतजार मेें रहा, लेकिन अवैध खनन कराने वालों को शायद इसकी भनक लग गई। उन्होंने अपने ट्रैक्टर इधर-उधर कर छिपा दिए। कोई भी ट्रैक्टर हाथ नहीं लगा। अब मैं फिर इसे देखूंगा। उच्चाधिकारियों को भी अवगत कराऊंगा।
-शैलेंद्र सिंह, जिला खनिज अधिकारी, बांदा।
रूट और खदान फिर चेक करूंगा
रात में अवैध खनन की शिकायत मिली थी। एक दिन मैं खुद गया था, लेकिन कोई ट्रैक्टर हाथ नहीं आया। अब फिर पूरे रूट पर गश्त करूंगा और केन नदी घाट तक भी जाऊंगा। जो भी ट्रैक्टर अवैध खनन करते पकड़ा जाएगा उस पर कार्रवाई की जाएगी।
-प्रभात कुमार, पुलिस उपाधीक्षक, बांदा।