फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Engineering student hostel hanging rocking

इंजीनियरिंग छात्रा हास्टल में फांसी पर झूली

Sun, 08 May 2016 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Updated Sun, 08 May 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
Engineering student hostel hanging rocking
फांसी - फोटो : अमर उजाला

अतर्रा। यहां स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर इंजीनियरिंग कालेज की छात्रा ने कालेज के छात्रावास में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव छत दुपट्टे से कसे गए फंदे पर लटका मिला। कानपुर नगर के गुजैनी में एसएच कालोनी निवासी सत्यनारायण राजपूत की 21 वर्षीय पुत्री कुमारी सौम्या राजपूत इंजीनियरिंग कालेज में पढ़ाई कर रही थी। वह आईटी ब्रांच में तृतीय वर्ष की छात्रा थी। हास्टल के प्रथम तल पर एक कमरे में सौम्या और अन्य छात्राएं एक साथ रहती थीं। रविवार को साथ रहने वाली (रूममेट) दोनों छात्राएं बांदा किसी फेयरवेल पार्टी में शामिल होने चली गईं। कमरे में सौम्या अकेली थी।

विज्ञापन


शाम को दोनों छात्राएं वापस आईं तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। उन्होंने खिड़की से झांककर देखा तो सीलिंग फैन पर बंधे दुपट्टे से सौम्या फांसी के फंदे पर लटकी थी। छात्राओं के शोर मचाने पर हास्टल वार्डेन और कालेज के डायरेक्टर आदि आ गए। तत्काल दरवाजा तोड़कर सौम्या को फंदे से उतार कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां डाक्टरों से मृत घोषित कर दिया। क्षेत्राधिकारी किरन सिंह चौहान और थाना प्रभारी राकेश पांडेय ने कमरे का निरीक्षण किया। कालेज डायरेक्टर दिवाकर यादव ने सौम्या के परिजनों को सूचना दी है। शव पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है। देर रात तक यहां नहीं आ सके थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed