{"_id":"573a168b4f1c1be516ac72f8","slug":"dumper-collision-killed-two-bike-riders","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंपर की टक्कर से दो बाइक सवारों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डंपर की टक्कर से दो बाइक सवारों की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Tue, 17 May 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
लापरवाही में गई बेगुनाह की जान
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। सड़क हादसे में दो पान कारोबारियों की मौत हो गई। इसके अलावा दो बाइक सवार घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन
गिरवां थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव निवासी अरुण कुमार चौरसिया उर्फ अन्नू (30) व महराजपुर (छतरपुर) गांव निवासी अरविंद (50) पुत्र दीनदयाल चौरसिया पान के थोक कारोबारी थे। सोमवार को सुबह ये कोलकाता से आई पान की खेप उठाने बाइक से नरैनी जा रहे थे।
विज्ञापन
मुरवां गांव के दरगाही पुरवा के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने इनकी बाइक में टक्कर मार दी। दोनों डंपर के पहिये के नीचे आ गए और कुचलकर उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उधर, ट्रक की टक्कर से दूर जा गिरी बाइक से सामने से आ रहे दो अन्य बाइक सवार टकरा गए। बाइक चला रहा रामप्रकाश (28) पुत्र श्यामलाल निवासी महेश्वरी का पुरवा (कीरतपुर) और रमकल (50) पत्नी छेदिया निवासी नांदनमऊ (बदौसा) गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। उधर, ट्रक छोड़कर भाग रहे चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर ट्रक कब्जे में ले लिया। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया। अरविंद लगभग 10 साल से शेरपुर गांव में अपनी ससुराल में रहता था। पत्नी विकलांग है।