फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Destroyed in the death of the law student

छात्रा की ससुराल में जलकर मौत

Sat, 07 May 2016 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Sat, 07 May 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
Destroyed in the death of the law student
आग - फोटो : self

बांदा/कालिंजर। ससुराल में युवती की जलकर मौत हो गई। मायके वालों ने हत्या कर जलाने का आरोप लगाया है। मृतका स्नातक की छात्रा थी और पति कम पढ़ा लिखा मजदूर है। कालिंजर थाना क्षेत्र के मसनी गांव के मजरा नई दुनिया निवासी प्रभाती (23) पत्नी लालजी यादव की शुक्रवार को सुबह ससुराल में संदिग्ध परिस्थिति में जलकर मौत हो गई।

विज्ञापन


चचेरे ससुर रामलाल ने बताया कि घटना के समय सास और बहू घर में थीं। पति लालजी काम पर गया था। ससुर श्यामलाल शुक्रवार को भूसा लेने अरमार (बबेरू) गया था। पति-पत्नी के बीच रात को मामूली विवाद पर उसने आग लगा ली। जब तक पड़ोसियों ने आग बुझाई तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन


उधर, मृतका के पिता फुल्लन यादव (लोधरहा पुरवा, नरैनी) ने आरोप लगाया कि सास और पति ने पीटकर पुत्री की हत्या कर दी और अपराध छिपाने के लिए बाद में आग लगा दी। गुरुवार को शाम बेटी ने सास द्वारा थप्पड़ मारने की बात फोन पर बताई थी। उसने सुबह आकर समझाने का भरोसा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभाती ने इसी साल सीताराम समर्पण महाविद्यालय से बीए द्वितीय वर्ष की परीक्षा दी थी। ढाई साल पहले उसकी शादी हुई थी। परीक्षा के बाद एक मई को ससुर विदा करा ले गया था। पति कम पढ़ा लिखा था। अक्सर पत्नी से लड़ाई-झगड़ा और मारपीट करता था। थानाध्यक्ष शिवसागर पांडेय का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। मायके वाले जैसी तहरीर देंगे, रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed