फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Death of a young girl with a cooler

कूलर के करंट से युवती की मौत

Fri, 20 Jul 2018 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Updated Fri, 20 Jul 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
Death of a young girl with a cooler
हाईटेंशन लाइन से झुलसे सगे भाई। - फोटो : अमर उजाला

कूलर के करंट से युवती की मृत्यु हो गई। अन्य घटनाओं में हाईटेंशन लाइन के करंट से दो सगे भाई और प्राइवेट बिजली कर्मी समेत चार झुलस गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


तिंदवारी थाना क्षेत्र के सैमरी गांव में रानी (25) पत्नी नंदकिशोर गुरुवार की रात चारपाई में अपने तीन वर्षीय पुत्र ओम कुमार के साथ सो रही थी। नजदीक में कूलर चल रहा था। सोते समय कूलर के स्पर्श में आ गई और करंट से उसकी वहीं मौत हो गई। मासूम बेटा बाल-बाल बच गया। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

दूसरी घटना मटौंध थाना क्षेत्र के भूरागढ़ गांव की है।

रामरतन के दो पुत्र सुंदर शाह (16) और दया शाह (20) शुक्रवार को सुबह दीवार में चढ़कर घर की खपरैल बनवा रहे थे। नजदीक से गुजरी 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आ जाने से दोनों भाई बुरी तरह झुलस गए। पड़ोसियों ने लाठी से तार अलग कर उन्हें बचाया और जिला अस्पताल पहुंचाया। तीसरी घटना में तिंदवारी थाना क्षेत्र के सहिंगा गांव निवासी शिवशंकर (22) पुत्र अनिरुद्ध शुक्रवार को सुबह लो-टेंशन लाइन के खंभे में चढ़कर बिजली दुरुस्त कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऊपर से गुजरी 11 हजार लाइन के संपर्क में आ जाने पर झुलस गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह प्राइवेट बिजली कर्मी बताया गया है। एक अन्य घटना में शहर के मर्दननाका मोहल्ले में शमा (15) पुत्री जमील खां शुक्रवार की रात स्विच बोर्ड में करंट से झुलस गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed