फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   businessman killed in accident

हादसे में प्रमुख व्यापारी की मौत

Fri, 05 Feb 2016 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Fri, 05 Feb 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
businessman killed in accident

बांदा। संगम स्नान कर इलाहाबाद से लौट रहे

विज्ञापन
चित्रकूटधाम मंडल के प्रमुख व्यवसायी की कार पेड़ से टकरा गई। नेशनल हाइवे पर आधी रात के बाद हुए हादसे में व्यवसायी की मौत हो गई।

कार पर सवार दो अन्य लोगों को गंभीर अवस्था में कानपुर रेफर किया गया है। अंतिम संस्कार में मंडल के विभिन्न जनपदों से आए बड़ी संख्या में व्यवसायी और अन्य लोग शामिल हुए। शोक में यहां तमाम दुकानें और व्यवसाय बंद रखे गए।

शहर के जिला परिषद चौराहा स्थित मयूर मोटर्स फर्म के संचालक और कबरई (महोबा) स्थित क्रेशर के मालिक आलोक कुमार अग्रवाल (45) पुत्र पूरनलाल गुरुवार को रात इलाहाबाद में संगम स्नान करके अपनी स्विफ्ट कार से वापस आ रहे थे।

कार उनका मित्र योगेंद्र (45) चला रहा था। अतर्रा और बांदा के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग पर गड़रा नाला के पास रात करीब डेढ़ बजे तेज रफ्तार कार पेड़ से जा टकराई।

ड्राइवर सीट के बगल में बैठे आलोक की साइड चकनाचूर हो गई। दोनों कार के अंदर बुरी तरह फंस गए। इसी बीच पीछे आ रहे बांदा के कुछ लोगों ने उन्हें बाहर निकाला और जिला अस्पताल लाए। यहां डाक्टरोें ने आलोक को मृत घोषित कर दिया। योगेंद्र को गंभीर हालत में कानपुर रेफर कर दिया गया।

प्रमुख व्यवसायी की मौत की खबर पूरे मंडल मेें तेजी से फैल गई। उनके आवास और पोस्टमार्टम हाउस में बड़ी तादाद में व्यापारी व अन्य प्रतिष्ठित लोगों का तांता लगा रहा। अधिकांश व्यवसायिक प्रतिष्ठान दोपहर तक बंद रहे। पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार में भारी संख्या में सभी धर्मों के लोग शामिल हुए।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed