{"_id":"5cfbfbb3bdec22072d1bad05","slug":"brother-had-murdered-teenager-sister","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाई ने की थी किशोरी की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
भाई ने की थी किशोरी की हत्या
Sat, 08 Jun 2019 11:47 PM IST
ASIF ASIF
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
Published by: ASIF ASIF
Updated Sat, 08 Jun 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
नंदू
- फोटो : अमर उजाला
तीन दिन पूर्व 5 जून को पैलानी थाना क्षेत्र के रेहुंटा गांव में 14 वर्षीय किशोरी के कुएं में मिले शव मामले में पुलिस ने घटना का खुलासा कर दिया है। किशोरी की हत्या उसके सगे बड़े भाई ने की थी। आरोपी भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
मुन्ना निषाद पुत्र छिदुवा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी बेटी कुमारी सावित्री (14) की कुएं में गिर जाने से मौत हो गई है। हालांकि परिजनों ने हत्या की आशंका भी जताई थी। घरवालों का कहना है कि उसकी हत्या कर शव कुएं में फेंक दिया गया था। पुलिस की मांग पर डॉ. नवीन चक व डॉ. दीपक द्विवेदी के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया था। इसके बाद पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
जांच के दौरान खुलासा हुआ कि प्रेम-प्रसंग के चलते सावित्री की हत्या उसके बड़े भाई नंदू निषाद ने की थी। नंदू ने सावित्री का गला उसी के दुपट्टे से घोंट दिया था और शव कुएं में फेंक दिया था। शनिवार को पुलिस ने आरोपी नंदू को गिरफ्तार कर लिया। उसके विरुद्ध हत्या की धारा 302 की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने उसी की निशानदेही पर गला घोंटने में इस्तेमाल किया गया दुपट्टा बरामद कर लिया है।
विज्ञापन