{"_id":"df24b9321953a5351a9e381530ad3014","slug":"boy-shot-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक पर झोंका फायर, अस्पताल में भर्ती ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक पर झोंका फायर, अस्पताल में भर्ती
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Sat, 14 Mar 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
फसल काटने वाले मजदूर को लेकर हुए विवाद में दबंगों ने घर में घुसकर युवक पर फायर झोंक दिया। जिला अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
शाहपुर (बदौसा) निवासी रज्जू यादव (40) पुत्र महेश्वरी प्रसाद पर शुक्रवार की रात पड़ोसी चार युवकों ने घर में घुसकर बंदूक से फायर झोंक दिया। छर्रे लगने से वह लहूलुहान हो गया।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती रज्जू ने बताया कि वह 20 बीघा खेती की फसल कटवाने के लिए मजदूर से बात कर चुका था। हमलावर उसी मजदूर को जबरन अपने खेत ले जा रहे थे। विरोध किया तो फायर झोंक दिया। घटना की सूचना पुलिस को दी है।
विज्ञापन