{"_id":"592872394f1c1b1235535a05","slug":"both-sides-wrote-written-reports-in-land-dispute","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन विवाद में दोनों पक्षों ने लिखाई रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीन विवाद में दोनों पक्षों ने लिखाई रिपोर्ट
amar ujala banda
Updated Fri, 26 May 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमीन को लेकर पड़ोसियों के बीच हुए खूनी संघर्ष में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट लिखाई है। विवादित जमीन पर भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है। कोतवाली पुलिस किसी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
बबेरू कोतवाली क्षेत्र में कस्बे के पास बांदा रोड पर स्थित प्लाट को लेकर सुलखान पटेल और योगेश सिंह के बीच बुधवार की देर रात हुए खूनी संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों से करीब छह राउंड गोलियां चलीं। साथ ही डंडे और कुल्हाड़ियों से भी एक-दूसरे पर हमला किया गया। दोनों पक्षों से छह लोग घायल हो गए।
शुक्रवार को एक पक्ष के जितेंद्र सिंह की तहरीर पर पुलिस ने सुलखान सिंह पटेल और उसके भाई राजेंद्र उर्फ राजू पटेल, महेंद्र पटेल व संदीप यादव समेत दो-तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 148, 149, 452, 307 व 427 के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। दूसरे पक्ष से महेंद्र सिंह पटेल के प्रार्थना पत्र पर योगेश सिंह उसके भाई धर्मेंद्र सिंह, मयंक सिंह व दो-तीन अज्ञात के खिलाफ उपरोक्त धाराओं में केस दर्ज किया है। कोतवाली प्रभारी रामाश्रय सिंह ने बताया कि अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।