फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Biker rider dies in tractor collision

ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत

Sat, 05 May 2018 10:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Updated Sat, 05 May 2018 10:22 PM IST
विज्ञापन
Biker rider dies in tractor collision
प्रतीकात्मक तस्वीर

नेशनल हाईवे पर ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक चला रहे किसान की मौत हो गई। साथ में बैठे पुत्र और चाचा गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दूसरी घटना में स्कूटी सवार महिला गिरकर घायल हो गई। 

विज्ञापन


छतरपुर के चंद्रपुरा गांव का रामपाल (38) पुत्र भुल्लू यहां शादी में शामिल होने बांदा के बांधा पुरवा गांव आया था। शनिवार को सुबह अपने पुत्र गोविंदा (15) और चाचा भइयालाल (65) को ेलेकर बाइक से लौट रहा था। मटौंध थाना क्षेत्र के भूरागढ़ गांव के पास पीछे से आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। उस पर सवार तीनों नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


भूरागढ़ चौकी पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल ला रही थी रास्ते में रामपाल की मौत हो गई। पुत्र और चाचा को भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। घायल चाचा भइयालाल ने बताया कि रामपाल के पास ढाई बीघा जमीन है। कुछ बटाई पर ले लेता था। इसी से उसका गुजर-बसर हो रहा था। मृतक अपने पीछे पत्नी समेत पुत्र व पुत्री छोड़ गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य घटना में शहर के बंगालीपुरा की रेखा वर्मा (47) पत्नी जीपी वर्मा स्कूटी पर घर लौट रही थी। रास्ते में गिरकर घायल हो गईं। उधर, अतर्रा थाना क्षेत्र के भग्गू पुरवा की संपत (62) पत्नी फूल को पैदल सड़क पार करते समय कार ने टक्कर मार दी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed