{"_id":"75beedd8e20c0531cc087425b9d66814","slug":"bdc-s-nephew-strangled-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीडीसी प्रत्याशी के भतीजे की गला घोंटकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीडीसी प्रत्याशी के भतीजे की गला घोंटकर हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Sat, 10 Oct 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। मतदान की पूर्व संध्या पर बीडीसी प्रत्याशी के
विज्ञापन
साढ़े तीन वर्षीय भतीजे का अपहरण के बाद गला घोंटकर हत्या कर दी गई।
हत्यारों ने शव कुछ दूर स्थित उसी के चाचा के धान के खेत में छिपा दिया। शव
बरामद होने पर आक्रोशित मृतक के स्वजातीय मतदाताओं ने मतदान का बहिष्कार
किया।
तिंदवारा गांव के शिरोमन पुरवा में वार्ड-पांच से बीडीसी प्रत्याशी मनदेश सिंह चुनाव लड़ रहे हैं। इनका भतीजा भरत राजपूत (4) पुत्र लवकुश सिंह बृहस्पतिवार दोपहर घर के बाहर से अचानक गायब हो गया। परिजनों ने काफी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चला।
आरोप है कि बच्चे के पिता ने शहर कोतवाली पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस ने इसे गंभीरता से नहीं लिया और पंचायत चुनाव की व्यस्तता बताकर टाल दिया। शुक्रवार सुबह मनदेश के दूसरे भाई रामकिशोर अपने खेत में धान की फसल मेें पानी लगाने पहुंचे।
खेत के एक कोने पर मिट्टी और धान में उसे कुछ छिपा नजर आया। उसने मिट्टी और धान कि पौधे हटाए तो भरत का शव दिखाई पड़ा। परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। गले पर दबाने के निशान और जिस्म पर चोटें पाए गए हैं।
आशंका जताई जा रही है कि गला घोंट कर हत्या के बाद शव खेत में फेंका गया। घटना से आक्रोशित राजपूत समाज के लोगों ने मतदान का बहिष्कार किया। पुलिस के खिलाफ आक्रोश जताया। शहर कोतवाली प्रभारी एके सिंह ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर अज्ञात लोगों के रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।