फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Battle for supremacy in the firing and stone pelting

वर्चस्व की जंग में फायरिंग और पथराव

Thu, 28 May 2015 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Thu, 28 May 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन

अपनी हनक और वर्चस्व को लेकर शहर के मध्य छावनी

विज्ञापन
मोहल्ले में बुधवार की देर रात दो गुट आमने-सामने आ गए। फायरिंग में दो लोग घायल हो गए। पथराव में लगभग एक दर्जन लोग जख्मी हुए।

इनमें वहां से गुजर रही एक बारात के कुछ बेकुसूर बाराती भी शामिल हैं। पूरे इलाके में कुछ देर के लिए दशहत फैल गई। भारी संख्या में पुलिस पहुंच गई और दोनों पक्षों के पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। अन्य की तलाश की जा रही है। देर रात तक घटना स्थल पुलिस छावनी बना रहा।

छावनी मोहल्ले में अपनी रंगदारी और हनक को लेकर दो गुटों में काफी दिनों से तनातनी चली आ रही है। बुधवार को रात करीब 10 बजे यह आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में जमकर पथराव शुरू हो गया।

सड़क से गुजर रहे राहगीरों में भगदड़ मच गई। इसी बीच वहां से गुजर रही एक बारात के कई बाराती भी पथराव में घायल हो गए। पथराव के दौरान ही किसी पक्ष से तमंचे से फायरिंग भी की गई। छर्रे लगने से बाबे (30) पुत्र तमन्ना सरमदी और उसका साथी नरेंद्र श्रीवास (32) लहूलुहान हो गए।

कुछ घायल युवक मौके से भाग निकले। उनकी पुलिस तलाश कर रही है। उधर, सूचना मिलते ही एसपी राकेश शंकर, अपर एसपी आशुतोष शुक्ल, क्षेत्राधिकारी विनोद सिंह और कोतवाली प्रभारी हरिशंकर राय भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच आ गए। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।

देर रात तक छावनी मोहल्ला पुलिस छावनी में तब्दील रहा। उधर, पुलिस अधीक्षक का कहना था कि सिर्फ पथराव हुआ है फायरिंग नहीं। उधर, कोतवाली प्रभारी ने बताया कि दोनों पक्षों के बाबे सरमदी, नरेंद्र बुंदेला, शरीफ, राज खान और नासिर को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। पथराव में शामिल अज्ञात दर्जन भर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed