{"_id":"5842ffde4f1c1b626bde76bc","slug":"banda-youth-shot-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक की गोली मारकर हत्या
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
Updated Sat, 03 Dec 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बदौसा। बोलेरो सवार लोगों ने युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना बदौसा से लगभग दो किलोमीटर दूर बीछू बाबा जंगल में हुई। शनिवार शाम खेत में काम रहीं महिलाओं ने बोलेरो आती देखी। कुछ दूरी पर टीले के पास बोलेरो से तीन लोग उतरे। कुछ देर बाद फायर की आवाज सुनाई दी। घटना को अंजाम देने के बाद तीनों बोलेरो पर बैठकर वापस चले गए। बाद में वहां से निकली महिलाओं ने खून से लथपथ शव पड़ा देखा। इसकी पुलिस को सूचना दी गई। पुुलिस ने देर शाम घटनास्थल पहुंचकर जायजा लिया।
मृतक की उम्र लगभग 30 वर्ष है। जिस्म पर पैंट-शर्ट व कत्थई रंग का हाफ स्वेटर है। शव के पास 315 बोर कारतूस का खोखा पड़ा मिला। इस बारे में थानाध्यक्ष मनोज पाठक ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। वह घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। देर शाम बंगाली पुरवा (बदौसा) निवासी अर्जुन सिंह कुशवाहा ने युवक की पहचान अरविंद कुशवाहा पुत्र लाली प्रसाद के रूप में की। वह अतर्रा थाना क्षेत्र के बंडे गांव का रहने वाला था और कर्वी (चित्रकूट) में रहकर किराए पर बोलेरो चलाता था। बताया जाता है कि 25 साल पहले अरविंद के पिता की भी लोगों ने हत्या की थी। क्षेत्राधिकारी जितेंद्र सिंह ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन