{"_id":"27f15c5a9d218c55c87134ac060f1007","slug":"badal-murder-accused-to-be-charged-again-averted-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बादल हत्याकांड के आरोपियों पर आरोप तय होना फिर टला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बादल हत्याकांड के आरोपियों पर आरोप तय होना फिर टला
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Sat, 17 Jan 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा नेता बादल खां और उनके मुनीम की सरेआम और सरेशाम हत्या के मामले में चारों आरोपियों पर आरोप तय होना एक बार फिर टल गया।
विज्ञापन
शनिवार को चारों आरोपी अदालत में पेश किए गए। आरोपियों ने जनपद न्यायाधीश की अदालत में अर्जी देकर कहा कि उन्हें अपना अधिवक्ता नियुक्त करने के लिए और समय दिया जाए। जिला जज ने उनकी यह अर्जी स्वीकार कर ली। अगली सुनवाई 10 फरवरी को होगी। गौरतलब है कि इसके पूर्व में भी आरोपी अर्जी देकर मोहलत ले चुके हैं।
उधर, दोहरे हत्याकांड की मुकदमा दर्ज कराने वाली वादी स्वर्गीय बादल खां की पत्नी नाजमा ने बताया कि उसे डराया और धमकाया जा रहा है। वह अदालत में बयान दर्ज कराना चाहती है। लेकिन अभियुक्तों पर आरोप न तय हो पाने से उसके बयान तय नहीं हो पा रहे हैं।
विज्ञापन