{"_id":"57a4d3884f1c1b8f3a2b8f5c","slug":"ashok-laat-tiraaha-aparaadhiyon-ka-adda-ashok-lots-trijunction-den-of-criminals","type":"story","status":"publish","title_hn":"अशोक लाट तिराहा अपराधियों का अड्डा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अशोक लाट तिराहा अपराधियों का अड्डा
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
Updated Fri, 05 Aug 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
आपस में झगड़तीं महिलाओं को पकड़ कर पूछताछ करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
बांदा। कलेक्ट्रेट और पुलिस कार्यालय के नजदीक स्वतंत्रता स्मारक अशोक लाट चौराहे और इसके आसपास का इलाका अपराधियों का अड्डा बन गया है। शाम होते ही यहां बिगड़ैल युवक जाम छलकाते हैं। शाम होते ही वेश्यावृत्ति जैसी गतिविधियां भी आम हो जाती हैं।
विज्ञापन
संकट मोचन मंदिर जाने वाली महिलाओं और अन्य सभ्य राहगीरों का चलना दूभर और खतरनाक बना हुआ है। गुरुवार की रात महिलाओं के दो गुटों में जमकर बीच सड़क में मारपीट हुई। देर तक नेशनल हाइवे पर आवागमन ठप रहा। पुलिस का कहीं अता-पता नहीं रहा। मीडिया से इसकी सूचना पुलिस अधीक्षक को दी गई। तब आई पुलिस ने महिलाओं को अपने कब्जे में लिया और कोतवाली ले गई।
विज्ञापन