{"_id":"5c95269fbdec2214290194d4","slug":"arrested-with-a-henchman-with-ganja-and-tamanche","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांजा और तमंचे के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गांजा और तमंचे के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
Fri, 22 Mar 2019 11:47 PM IST
ASIF ASIF
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
Published by: ASIF ASIF
Updated Fri, 22 Mar 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
गांजा व तमंचे के साथ गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर और उसका साथी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हत्या और लूट जैसे 33 जघन्य अपराधों के हिस्ट्रीशीटर को पुलिस ने होली पर गिरफ्तार कर लिया। उसके पास तमंचा और 20 किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस के मुताबिक यह हिस्ट्रीशीटर बालू माफिया, बड़े व्यापारियों और यहां तक की हिजड़ों से भी रंगदारी वसूलता था। उसके साथी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
शहर कोतवाली पुलिस ने होली की तड़के करीब डेढ़ बजे यह गिरफ्तारी की। मंडी समिति चौकी प्रभारी चंद्रकांत शुक्ल ने हमराहियों के साथ चमरौडी तिराहे के पास अलीगंज गुलाबबाग निवासी शैलेंद्र उर्फ बउवा पुत्र जयपाल सिंह को बाइक पर जाते समय पकड़ा। उसके साथ पप्पू उर्फ बलजीत सिंह निवासी लालथोक, अतर्रा को भी गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक शैलेंद्र उर्फ बउवा के पास 315 बोर तमंचा और 20 किलो गांजा बरामद हुआ।
विज्ञापन
इसी तरह बलजीत के पास भी 315 बोर का तमंचा मिला। पुलिस ने बताया कि शैलेंद्र पर लूट, डकैती और हत्या के कई केस हैं। यह शहर के बड़े व्यापारी, बालू माफिया और यहां तक की हिजड़ों से भी रंगदारी वसूली करता था। पुलिस के मुताबिक शैलेंद्र उर्फ बउवा पर धारा 302, 392, 394, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट, 307, 324, 504, 506, 387, एनडीपीएस एक्ट आदि धाराओं के 33 केस शहर कोतवाली में दर्ज हो चुके हैं।
विज्ञापन