फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   arrest in rape

किशोरी से दुराचार का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

Sun, 24 Jun 2018 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Updated Sun, 24 Jun 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
arrest in rape
अभियुक्त फूल वर्मा। - फोटो : अमर उजाला

खेत की रखवाली कर रही किशोरी से दुष्कर्म मामले में पुलिस ने नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया है। उधर, दुष्कर्म की शिकार किशोरी सहमी है। घटना के समय वह खेत में अकेली थी और अपने खाने के लिए चावल पकाए थे, लेकिन खाने से पहले ही उसकी अस्मत लूट ली। 

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी में आए पड़ोसी के दामाद ने घटना वाले दिन कई लोगों के साथ शराब पी। इसके बाद सजातीय दलित किशोरी से दुष्कर्म किया। बेहोशी की हालत में छोड़कर वह फरार हो गया। मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। किशोरी की बड़ी बहन की 25 जून को बारात आनी है। घर के लोग शादी की खरीददारी करने बाजार गए थे। तभी किशोरी को घर में अकेला पाकर उसके साथ यह हैवानियत हुई।  
विज्ञापन


कार्यवाहक थाना प्रभारी शेरे आलम ने बताया कि आरोपी फूल सिंह उर्फ फूल वर्मा उर्फ गुलाब सिंह पुत्र राम कुमार वर्मा को शुक्रवार की रात करीब साढ़े 10 बजे उसके गांव बछेई के पास गिरफ्तार कर लिया गया है। अभियुक्त को शनिवार को अदालत में पेश करने के बाद उस पर धारा 376 आईपीसी और 4 पाक्सो एक्ट लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed