फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Advocates of the death of the current cooler

कूलर के करंट से अधिवक्ता की मौत

Sun, 29 May 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Sun, 29 May 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
Advocates of the death of the current cooler
करंट - फोटो : अमर उजाला
बांदा। कूलर में उतरे करंट से कांग्रेस विधायक दलजीत सिंह के चचेरे भाई की मौत हो गई। वे तिंदवारी ब्लाक कांग्रेस उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह के छोटे भाई और पेशे से अधिवक्ता थे। बड़ी संख्या में लोगों ने उनके घर जाकर शोक संवेदना जताई। अंतिम संस्कार में भी बड़ी तादाद में लोग शरीक हुए। कांग्रेस ने शोक सभा कर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन


शहर के कालूकुआं में कांग्रेस के तिंदवारी क्षेत्र विधायक दलजीत के आवास के बगल मेें रह रहे देवेंद्र सिंह उर्फ पप्पू (28) शनिवार को सुबह घर में कूलर में पानी डाल रहे थे। इसी दौरान वे करंट से चिपक गए। घर वालों ने देखा तो आनन-फानन में कूलर से अलग कर उन्हें जिला अस्पताल लाए।
विज्ञापन


यहां कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई। डाक्टरों का कहना था अस्पताल लाने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी। परिजनों ने पोस्टमार्टम आदि न कराने का निर्णय लिया और दोपहर को हरदौली घाट मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंतिम संस्कार में विधायक दलजीत सिंह, जिला कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश कुमार शुक्ला, पूर्व विधायक रामेश्वर भाई, एमयू दुर्रानी, आरबी यादव, डॉ. राजेंद्र तिवारी, रामपाल अवस्थी, विधायक प्रतिनिधि केशव पाल, राजेंद्र मिलन सिंह पटेल, शिवबली सिंह, बी लाल, प्रशांत समुद्रे, पिप्पी चौरसिया, शिवदत्त अग्निहोत्री, इसहाक आदि और बसपा के तिंदवारी क्षेत्र से प्रत्याशी जगदीश प्रजापति शामिल रहे। उधर, कांग्रेस कार्यालय में शोकसभा कर श्रद्धांजलि दी गई। आफताब मुस्तफा, रम्मू वर्मा, राजेश गुप्ता, शोएब रिजवी, शब्बीर सौगाकर, मुबारक प्रधान, सुखदेव कोटार्य, सुखदेव गांधी भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed